बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं | application for bank manager in Hindi 2025

वर्तमान समय में बैंक खाता सभी के पास उपलब्ध होता है, क्योंकि बैंक खाते में हम अपनी बचत राशि को बैंक अकाउंट में जमा करवाते हैं और किसी भी समय पर जरूरत पड़ने पर निकलवा लेते हैं और जमा भी करवा देते हमारे पास बैंक अकाउंट होने पर हम बैंक में ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं और ले भी सकते हैं।

बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं | application for bank manager in Hindi 2025

परंतु दोस्तों कहीं बार हमारे बैंक अकाउंट में हमारा नाम एड्रेस सही करवाना हुआ मोबाइल नंबर अपडेट करना इन सभी को करवाने के लिए हमें बैंक पहुंचना होता है और जैसे हम बैंक मैनेजर से संपर्क करते हैं तो बैंक मैनेजर हमसे बोलना है कि एक एप्लीकेशन लिखकर दो उसके बाद हम आपके खाते का सुधार हुआ अपडेट कर पाएंगे दोस्तों स्थिति में कहीं लोग एप्लीकेशन लिख पाते हैं और कहीं लोगों को एप्लीकेशन लिखना नहीं आता।

चिंता ना करें आज हम आपके लिए लेकर आए हैं application bank manager in Hindi का फॉर्मेट जिसके माध्यम से आप बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन लिख सकते हैं सिर्फ आपको अपनी डिटेल लिखनी होगी फॉर्मेट हम आपको देंगे और इस फॉर्मेट की मदद से आप बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखें ?

आपका खाता किसी भी बैंक में है, और आप अपने बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन लिखना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको यह जानना होगा कि हम बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन क्यों लिख रहे हैं तो लिए इसके बारे में जानते हैं।

  • नाम और एड्रेस को सुधार करने के लिए।
  • अगर आपके खाते से मोबाइल नंबर जुड़े नहीं है तो मोबाइल नंबर रजिस्टर करना।
  • बैंक खाते का स्टेटमेंट लेने के लिए।
  • चेक बुक लेने के लिए।
  • लंबे समय से बैंक अकाउंट बंद है तो उसे वापस चालू करने के लिए।
  • पेटीएम कार्ड लेने के लिए।

अब आप लोग समझ ही गए होंगे कि बैंक मैनेजर को किन-किन परिस्थितियों में एप्लीकेशन लिखना पड़ता है हमने ऊपर कारण आपके लिए बता दिए हैं।

बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखें - हिंदी फॉर्मेट

सेवामें,
श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय
बैंक का नाम - ................
बैंक ब्रांच का नाम - .........

विषय - आप किस कार्य की वजह से लिख रहे हैं उसके बारे में लिखें।

महोदय,

सविनय निवेदन है कि मैं ( नाम लिखें ) मैं आपके बैंक का खाताधारक हूं। आपकी ब्रांच में मेरा बचत खाता है, जिसका बैंक अकाउंट नंबर ( ×××××××××××× ) हैं। मेरे बैंक अकाउंट में मेरे मोबाइल नंबर रजिस्टर नहीं है ( मोबाइल नंबर लिखें ) इसकी वजह से बैंक अकाउंट से संबंधित जानकारी मुझे फोन पर प्राप्त नहीं होती हैं।

अतः श्रीमान से निवेदन है कि आप मेरे बैंक अकाउंट में मेरे मोबाइल नंबर (××××××××××××) आप मेरे मोबाइल नंबर को रजिस्टर करने की कृपा करें। जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

सधन्यवाद !

अपना नाम -..........
अकाउंट नंबर - ....
हस्ताक्षर -.............
दिनांक - ..............

यह एक ऐसा फॉर्मेट है जिसको आप किसी भी बैंक में एप्लीकेशन लिख सकते हैं, अब आपको फॉर्मेट समझ ही आ गया होगा कि बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखें।



Bank statement application 2025

अगर आप लोग अपने बैंक खाते का स्टेटमेंट लेना चाहते हैं तो बैंक स्टेटमेंट लेने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं आई इसके बारे में भी हम जानते हैं और हम आपको एक फॉर्मेट देंगे उसके आधार पर आप बहुत ही सरल तरीके से बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

सेवा में,

श्रीमान शाखा प्रबंधक महोदय,

(अपने बैंक का नाम)

(बैंक ब्रांच का एड्रेस)

विषय :- मेरे बैंक खाते का स्टेटमेंट लेने हेतु।

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम ( अपना नाम लिखें ) हैं। आप मैं आपके बैंक का एक खाताधारक हूं। मेरी खता संख्या ( **** ) है। मैं अपने बैंक खाते का 1 साल का स्टेटमेंट लेना चाहता हूं।

अतः आपसे निवेदन है कि 01 जनवरी 2023 से 01 जनवरी 2024 तक का बैंक खाते का स्टेटमेंट देने की कृपा करें मैं आपका सदैव आभारी रहूंगा।

सधन्यवाद

( अपना नाम )
( खाता नंबर )
( मोबाइल नंबर )
( दिनांक )
( हस्ताक्षर )

हमने आपके लिए किसी भी बैंक का खाता स्टेटमेंट लेने के लिए एक एप्लीकेशन फॉर्मेट बताया है इसके जरिए आप एप्लीकेशन तैयार कर सकते हो अपने बैंक में बैंक मैनेजर के एप्लीकेशन लिख सकते हैं।

अंतिम शब्द -

हमारे द्वारा लिखा गया बैंक मैनेजर को एप्लीकेशन कैसे लिखते हैं लेख कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कर दीजिएगा।