बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन कैसे लिखें | Bank statement application 2025

अगर आप भी अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट लेना चाहते हैं तो आपको एक काम करना होगा अपने बैंक ब्रांच के मैनेजर को एक आवेदन पत्र लिखना होगा इसके पश्चात आपको बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट मिल जाएगा। परंतु कहीं लोगों को Bank statement application लिखना नहीं आता तो आप कैसे लिख सकते हैं, तो दोस्तों आज हम आपके लिए लेकर आए हैं Bank statement application format इस फॉर्मेट का उपयोग करके आप आसानी से एप्लीकेशन लिख पाएंगे।

बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन कैसे लिखें | Bank statement application 2025

बैंक स्टेटमेंट क्यों लिया जाता है ?

इस लेख में आपको यह भी जानकारी बता दें की बैंक स्टेटमेंट क्यों लें तो आईए जानते हैं बैंक स्टेटमेंट लोग क्यों लेते हैं।

  • इनकम टैक्स रिटर्न भरने के लिए।
  • पर्सनल लोन लेने के लिए।
  • होम लोन।
  • वाहन फाइनेंस।

इन सभी में बैंक स्टेटमेंट देना पड़ता है इसके अलावा और भी कार्य हैं जिनमें बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट देना पड़ता है।

Bank statement कैसे प्राप्त करें ?

अगर आज की समय की बात की जाए तो बैंक स्टेटमेंट लेना बहुत ही आसान हो गया है क्योंकि वर्तमान समय हर काम घर बैठे हो रहा है, घर बैठे बैंक स्टेटमेंट मोबाइल बैंकिंग अथवा नेट बैंकिंग की सहायता से ऑनलाइन अकाउंट स्टेटमेंट Download कर सकते हैं। अगर आप लोग अपने बैंक ब्रांच में पहुंचकर ऑफलाइन तरीके से बैंक स्टेटमेंट लेना चाहते हैं तो आपको अपने बैंक बैंक ब्रांच में जाना होगा और वहां पर आपको स्टेटमेंट लेने के लिए एक आवेदन पत्र भरकर जमा करना होगा।

कहीं बाहर बैंकों में ऐसा होता है कि बैंक स्टेटमेंट लेने का फॉर्म नहीं होता तो ऐसी स्थिति में बैंक मैनेजर आपसे रहेगा कि आप एक एप्लीकेशन लिखकर दे दीजिए और उसके बाद आपको बैंक स्टेटमेंट मिल जाएगा।

सेवा में,
शाखा प्रबंधक महोदयजी,
बैंक ऑफ बड़ौदा
जयपुर ( राजस्थान )
विषय :- बैंक अकाउंट स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए।

महोदयजी,

सविनय निवेदन है कि मेरा नाम भोला शंकर सैनी है, मैं आपके बैंक का एक खाताधारक हूं। मेरा बैंक अकाउंट नंबर ××××××××××× हैं। मैं अपने बैंक खाते का 1 वर्ष ( साल ) का अकाउंट स्टेटमेंट लेना चाहता हूं।

अतः आपसे निवेदन है कि 01 जनवरी 2023 से लेकर 01 जनवरी 2024 तक मेरे बैंक खाते का स्टेटमेंट देने की कृपा करें। इसके लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।

सधन्यवाद

नाम- भोले शंकर सैनी

खाता संख्या - ×××××××××××××

मोबाइल नंबर - 9665××××××××

दिनांक - 00/00/0000

हस्ताक्षर -...............

बैंक स्टेटमेंट एप्लीकेशन कैसे लिखें | Bank statement application 2024



अंतिम शब्द :-

आप लोग लिखना सीख ही गए होंगे कि आप अपने बैंक अकाउंट का स्टेटमेंट लेने के लिए तो दोस्तों आप भी इस प्रकार से एप्लीकेशन लिखकर बैंक स्टेटमेंट ले सकते हैं।