किसी भी बैंक का एटीएम फॉर्म कैसे भरें | ATM form Kaise bharen 2025
लिंक पाएं
Facebook
X
Pinterest
ईमेल
दूसरे ऐप
ATM form Kaise bhare - अगर आप लोग बैंक से एटीएम कार्ड लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बैंक शाखा में पहुंचकर वहां पर आपको बैंक मैनेजर द्वारा एक फार्म दिया जाएगा इस फॉर्म को कंप्लीट भरकर आपको देना है आप इस एटीएम कार्ड के फॉर्म को कैसे भरेंगे इसके बारे में हम आपको कंप्लीट जानकारी देंगे।
एटीएम कार्ड के फॉर्म को भरना बहुत ही सरल प्रक्रिया है, बैंक से एटीएम कार्ड लेने के लिए आपको आवेदन करना पड़ता है और हम आपको बताएंगे आप किस प्रकार के तरीके से आवेदन फार्म को भर सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
बैंक से फार्म प्राप्त करें-
आप अपने बैंक ब्रांच में पहुंच कर एटीएम कार्ड के लिए एक आवेदन फॉर्म वहां के कर्मचारियों से ले लीजिए।
अपनी सटीक जानकारी भरे -
जब आप फार्म प्राप्त कर लेते हैं तो आपको इस फोन में सबसे पहले अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरी जाती हैं और उसको आप ध्यान से पढ़कर ध्यान पूर्वक भरे।
Name - आपके बैंक पासबुक में जो नाम है उसे दर्ज करें।
Account number - सही से अपना खाता नंबर डालें।
Address - वर्तमान समय में जहां पर आप निवास कर रहे हैं उसे जगह का सही से एड्रेस लिखें, क्योंकि यहां पर बैंक द्वारा आपका कार्ड भेजा जा सकता है।
Date of birth - अपनी जन्मतिथि भरे ( DD/MM/YYYY )
Mobile number - जो मोबाइल नंबर आपके खाते से लिंक है उसे मोबाइल नंबर को दर्ज करें।
Email address - अगर आपके पास ईमेल आईडी है तो भर सकते हैं अगर नहीं है तो खाली छोड़ सकते हैं।
खाते का चुनाव करें -
जब आप एटीएम कार्ड का फॉर्म भरते हैं तो आपसे पूछा जाता है कि आपका कौन सा खाता है Saving Account ( बचत खाता ) या फिर Current Account ( चालू खाता ) सही से विकल्प चुनकर ( ✓ ) टिक लगाई।
ATM कार्ड का चुनाव कैसे करेंगे -
कहीं बैंकों के एटीएम फॉर्म में एटीएम कार्ड का अलग-अलग प्रकार चुनने का विकल्प शामिल होता है जैसे :- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इसके अलावा आप कौन सा कार्ड चाहते हैं ( मास्टरकार्ड वीजा कार्ड ) अपनी पसंद के अनुसार आपको विकल्प का चुनाव करना है।
पहचान के लिए डॉक्यूमेंट -
जब आप फॉर्म भर रहे हैं तो यहां पर पहचान पत्र की सटीक जानकारी मांगी जा सकते हैं तो आप अपनी पहचान से संबंधित डॉक्यूमेंट की जेरोक्स करवा ले।
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट
अगर यहां पर फार्म के साथ जेरॉक्स नहीं मांगी गई हो तो आपको इनकी पहचान संख्या दर्ज करनी होगी।
आप लोगों से यह भी खींचा जा सकता है कि आपका खाता खोलने की तारीख दर्ज करें, बैंक शाखा का नाम और आईएफएससी कोड जैसी जानकारियां भरनी होगी।
अपनी हस्ताक्षर करें -
एटीएम कार्ड के फॉर्म में एक आपको खाली स्थान दिया जाएगा जहां पर आप बैंक रिकॉर्ड के अनुसार सिग्नेचर करने होते हैं और यह सिग्नेचर आपके बैंक खाते से मेल होना अनिवार्य है।
पासपोर्ट साइज के फोटो -
कुछ बैंक ऐसे हैं जहां पर एटीएम फॉर्म में फोटो लगाने का नियम हो सकता है अगर फॉर्म में फोटो की जरूरत है तो आप अपने पासपोर्ट साइज के फोटो लगा दीजिए।
बैंक शाखा में फॉर्म जमा करें -
जब आपका एटीएम फॉर्म सारी जानकारी भरने के बाद आप इसे बैंक ब्रांच में जमा कर दीजिए।
ATM सत्यापन प्रक्रिया -
जब आप एटीएम फॉर्म बैंक में जमा कर देते हैं तो उसके बाद आपके द्वारा दी गई जानकारी को सत्यापन करी जाती है उसके पश्चात बैंक द्वारा ATM card / Debit card जारी कर दिया जाता है कहीं बार आपको एटीएम कार्ड आपको बैंक में ही मिल जाता है परंतु वर्तमान समय में इस ऑनलाइन जमाने में जो आपने फार्म में जो पता भरा है उसे पते पर भेज दिया जाता है और इसके पिन कोड आपको बैंक में मिलते हैं इसके लिए आपको बैंक ब्रांच में जाना होगा।
दोस्तों इस प्रकार से आप आसानी से एटीएम कार्ड का फॉर्म भर सकते हैं जब आप हम भरते हैं तो उसे समय ध्यान रखें कि जो भी आप जानकारी भर रहे हैं वह स्पष्ट रूप से सही होना चाहिए।